शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजार मिले-जुले

राष्ट्रपति पद के लिए चुने जा चुके बराक ओबामा के इस बयान ने बुधवार को अमेरिकी बाजारों को उत्साह से भर दिया कि अर्थव्यवस्था को संकट से निकालने के लिए सरकारी प्रयास जारी रहेंगे। हालांकि वाणिज्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया कि अक्टूबर के महीने में उपभोक्ताओं द्वारा किये जाने वाले खर्च में 1% की दर से गिरावट आयी, जबकि जानकारों ने इसके 0.9% की दर से घटने का ही अनुमान लगाया था। पिछले महीने नये भवनों की बिक्री में 5.3% की दर से गिरावट आयी, जबकि ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में मांग में 4.5% की कमी दर्ज की गयी।

आतंक के खिलाफ मजबूत और सख्त नेतृत्व चाहिएः फिक्की

प्रमुख उद्योग संगठन फिक्की ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार को हुए आतंकी हमलों की निंदा कड़े शब्दों में की है और आतंकवाद का सामना करने के लिए मजबूत और सख्त नेतृत्व की मांग की है। फिक्की के अध्यक्ष और सांसद राजीव चंद्रशेखर ने आतंकवाद से लड़ने के लिए कड़े कानून बनाने की मांग करते हुए कहा कि मुंबई में हुई आतंकी घटना भारत की अर्थव्यवस्था पर हमला है। उन्होंने कहा कि अब तक भारतीय उद्योग जगत आतंकवाद के प्रति सख्त रवैया अपनाने की बहस से खुद को अलग रखता आया है, लेकिन अब समय आ गया है कि हम सब आतंकवाद पर बहस में शामिल हों और एक मजबूत सख्त नेतृत्व की मांग करें।  

महंगाई दर में गिरावट जारी

महंगाई दर में लगातार तीसरे हफ्ते भी गिरावट का रुख बना रहा और 15 नवंबर को समाप्त हफ्ते में यह 0.06% घटकर 8.84% पर रह गयी। 8 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में महंगाई की दर 8.90% थी। करीब दो माह पूर्व सितंबर 20 को समाप्त हफ्ते में यह दर 12.13%  के स्तर पर पहुंच गई थी। पिछले वर्ष इस अवधि में महंगाई दर 3.55% थी।

गुरुवार को शेयर बाजार बंद

मुंबई में आतंकवादी हमले की बड़ी वारदातों के मद्देनजर आज गुरुवार 27 नवंबर को देश के दोनों प्रमुख शेयरों बाजारों का कामकाज बंद रहेगा। बीएसई और एनएसई, दोनों एक्सचेंजों में आज सौदे नहीं होंगे। आज ही वायदा कारोबार के सेट्लमेंट का दिन था, लेकिन अब नवंबर सीरीज के सौदों सेट्लमेंट शुक्रवार 28 नवंबर को होगा। इसके साथ ही एमसीएक्स के कमोडिटी और करंसी एक्सचेंजों को भी बंद रखने का फैसला किया गया है।

बढ़त के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। बुधवार को शेयर बाजार में दिन भर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के आखिरी एक घंटे में शेयर बाजार ने अच्छी तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स ने 9,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को भी पार कर लिया। आज बीएसई सेंसेक्स 332 अंक यानी 3.81%  की बढ़त के साथ 9,027 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 98 अंक यानी 3.70% की तेजी के साथ 2752 पर बंद हुआ। आज की तेजी में सबसे ज्यादा योगदान बीएसई के बैंकिंग, तेल और गैस, धातु, टीईसीके, हेल्थकेयर और रियल्टी क्षेत्रों का रहा। इन सभी क्षेत्रों के सूचकांकों ने 2% से अधिक की बढ़त दर्ज की।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख