शेयर मंथन में खोजें

सप्ताह के पहले ही दिन लुढ़के एशियाई बाजार

हालांकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में भारी उछाल आयी,  लेकिन इसके बावजूद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा। चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 3.67%  की कमजोरी रही,  जबकि दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार का सूचकांक कॉस्पी 3.35% गिरने के बाद बंद हुआ। सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स सूचकांक में 2.5% से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 1.59%  की कमजोरी रही। ताइवान वेटेड, जकार्ता कंपोजिट और सेंसेक्स में  हल्की गिरावट रही।  उधर यूरोपीय बाजारों में सोमवार के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है।

भारतीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव

2.00: भारतीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी है। इस समय सेंसेक्स 59 अंकों की गिरावट के साथ 8,856 पर है, जबकि निफ्टी 12 अंकों की कमजोरी के साथ 2,681 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में हल्की गिरावट है। बीएसई पावर सूचकांक में 1.1% की मजबूती है। बीएसई रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में 3% से अधिक गिरावट है। रिलायंस इन्फ्रा में 4.6%, टीसीएस में 2.85% और टाटा पावर में 1.76% की मजबूती है। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 5.58%, सत्यम कंप्यूटर्स में 4.97%, डीएलएफ में 4.44%, एसबीआई में 4.41% और आईसीआईसीआई बैंक में 4.17% की गिरावट है। महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील में भी 3% से अधिक की कमजोरी है।

12.10: गिरावट के साथ खुलने के बाद इस समय भारतीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव चल रहा है। इस समय सेंसेक्स 27 अंकों की गिरावट के साथ 8,888 पर है, जबकि निफ्टी 3 अंकों की मजबूती के साथ 2,696 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में हल्की गिरावट है। बीएसई पावर सूचकांक में 1.47% की मजबूती है। बीएसई रियल्टी और बैंकिंग सूचकांक में 2% से अधिक गिरावट है। रिलायंस इन्फ्रा में 4.86%, टीसीएस में 2.7% और टाटा मोटर्स में 2.32% की मजबूती है। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में 3.5% से अधिक गिरावट है। एसबीआई, डीएलएफ, सत्यम कंप्यूटर्स, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक में 2% से अधिक कमजोरी है।

10.30: कमजोर वैश्विक संकेतों के मद्देनजर गिरावट के साथ खुलने के बाद इस समय भारतीय शेयर बाजार मजबूती की ओर हैं। इस समय सेंसेक्स 103 अंकों की बढ़त के साथ 9,018 पर है, जबकि निफ्टी 32 अंकों की मजबूती के साथ 2,725 पर है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में हल्की बढ़त है। कैपिटल गुड्स सूचकांक में 2% से अधिक की मजबूती है। बीएसई रियल्टी सूचकांक और हेल्थकेयर सूचकांक में गिरावट है। जयप्रकाश एसोसिएट्स में 3.86%, एसबीआई में 2.7% और लार्सन टुब्रो में 2.66% की मजबूती है।

गिटेनर से उम्मीदें

राजीव रंजन झा
बस एक नाम ने शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में लाल-हरे निशानों के बीच झूलते सूचकांकों को एकदम से उछाल दिया। अमेरिकी निवेशकों को पता चला कि टिमोथी गिटेनर देश के नये वित्त मंत्री (वित्त सचिव, शाब्दिक रूप से) बनने वाले हैं। इस खबर से उनके उत्साह का पारा एकदम सातवें आसमान पर चला गया और डॉव जोंस 6.54% ऊपर। कौन हैं टिमोथी गिटेनर?

कमजोर शुरुआत के बाद थोड़ा संभलेंगे बाजार

आशीष कपूर, सीईओ, इन्वेस्ट शॉपे

शुक्रवार को भारतीय बाजार में अच्छी मजबूती दिखी थी। लेकिन नये सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज सुबह एशियाई बाजारों में कमजोरी है, इसलिए भारतीय बाजार भी शुक्रवार के बंद स्तर से थोड़ा नीचे खुलने की संभावना है। बाद में बाजार थोड़ा ऊपर उठ सकता है, लेकिन ऐसी उम्मीद नहीं लग रही है कि यह बाद में कोई खास वापसी करेगा।

अमेरिका रहा मजबूत, एशियाई बाजारों में लाली

न्यूयार्क फेडरल रिजर्व बैंक के अध्यक्ष टिमोथी गिथनर को भावी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा अपना वित्त सचिव नियुक्त किये जाने की संभावना की खबर आने के बाद शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मौजूदा हालात से चिंतित निवेशकों ने, जो वर्तमान वित्त सचिव के तरीकों से संतुष्ट नहीं हैं, इसे बेहतर बनाने की मुख्य जिम्मेदारी गिथनर को दिये जाने के समाचार के प्रति उत्साहजनक प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसकी वजह से डॉव जोंस में 6.5% से अधिक की मजबूती देखने को मिली। नैस्डैक कंपोजिट में भी 5% से अधिक बढ़त दर्ज की गयी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख