शेयर मंथन में खोजें

पहली बार विदेशी को सौंपी जायेगी ह्यूंदै मोटर की कमान, स्पेनी मूल के जोस मुनोज होंगे नये सीईओ

दक्षिण कोरियाई प्रमुख ऑटो कंपनी ह्यूंदै मोटर ने पहली बार संस्थान की कमान गैर कोरियाई मूल के जोस मुनोज को सौंपने का फैसला किया है। कंपनी ने शुक्रवार (15 नवंबर) को स्पेनी मूल के 59 वर्षीय जोस मुनोज को कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाने की घोषणा की है। कंपनी दक्षिण कोरिया के बाहर वैश्विक स्तर पर कारोबार विस्तार करना चाहती है।

स्टारलिंक-टेलीकॉम विभाग की बैठक में बनी बात, एलन मस्क की कंपनी का भारत आने का रास्ता साफ

एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक का भारत में आने का रस्ता तकरीबन साफ हो गया है। कंपनी सरकार के डेटा लोकलाइजेशन और सिक्योरिटी नियमों को पूरा करने के लिए राजी हो गई है।

अब रह जायेंगे केवल 28 ग्रामीण बैंक! 15 आरआरबी के विलय की तैयारी में जुटी सरकार

बैंकिंग सेवाओं को बेहतर बनाने और लागत को कम करने के लिए, वित्त मंत्रालय ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के एकीकरण के चौथे दौर की शुरुआत की है। वित्तीय सेवा विभाग ने बैंकों के प्रमुखों को बताया है कि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को अधिक समेकित करने की आवश्यकता है ताकि ‘एक राज्य-एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

भारतीय शेयर बाजार में भूचाल का क्या है अमेरिकी कनेक्शन?

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (04 नवंबर) को बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत के कुछ देर बाद ही शेयर बाजार में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते सेंसेक्स 1400 अंकों तक टूट गया। वहीं निफ्टी 50 में भी जबरदस्त गिरावट देखी गयी और यह 450 अंकों तक टूट गया। हालाँकि कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 941.88 अंकों की गिरावट के साथ 78,782.24 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 309 अंकों के नुकसान के साथ 23,995.35 के स्तर पर बंद हुआ।

6 नवंबर से खुलेगा स्विगी का IPO, ग्रे मार्केट का हाल देखकर सहमे निवेशक

कंपनियाँ जहाँ आईपीओ के जरिये शेयर बाजार से कारोबारी जरूरतों के लिए रकम जुटाने की कोशिश करती हैं, वहीं निवेशक एक झटके में मुनाफा पाने के लिए आईपीओ का इंतजार करते हैं। कुछ दिनों पहले ह्यूंदै का आईपीओ आया था और अब अगले सप्ताह स्विगी का आईपीओ आने वाला है। इस आईपीओ के लिए निवेशक 6 नवंबर से 8 नवंबर तक पैसे लगा सकेंगे।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!