Larsen and Toubro को बुलेट ट्रेन के लिए करीब एक अरब डॉलर का मेगा का ऑर्डर मिला
बुनियादी ढाँचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (Larsen and Toubro Ltd) ने शुक्रवार (21 जुलाई) को एक अलग फाइलिंग में बताया कि उसकी निर्माण इकाई, एलएंडटी कंस्ट्रक्शन को नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (National High-Speed Rail Corporation Limited) से 135.45 किलोमीटर लंबे एमएएचएसआर -सी 3 पैकेज के निर्माण के लिए 'मेगा' अनुबंध मिला है।


