शेयर मंथन में खोजें

आज लॉन्च हुई Sovereign Gold Bond Scheme 2022-23 की Series IV, 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

केंद्रीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार (06 मार्च 2023) को अपनी अपनी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) स्कीम 2022-23 की सीरीज 4 लॉन्च कर दी। इसके लिए 10 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। आरबीआई ने सोने का निर्गम मूल्य 5,611 रुपये प्रति ग्राम तय किया है।

Yes Bank में SBI का लॉक-इन आज हुआ खत्म, सपाट कारोबार के साथ बंद हुए शेयर के भाव

निजी क्षेत्र के Yes Bank में देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) की तीन साल की अनिवार्य लॉक-इन अवधि आज सोमवार (6 मार्च 2023) को खत्म हो गयी। मगर इस प्रमुख घटनाक्रम का दोनों बैंकों के शेयर भाव पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला।

तीसरी तिमाही में भारत की आर्थिक विकास दर घटकर 4.4% पर आयी

भारत की आर्थिक विकास दिसंबर 2022 को खत्म हुई चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में घटकर 4.4% पर आ गयी। इसे दूसरी तिमाही में 6.3% के मुकाबले बड़ी गिरावट माना जा रहा है।

ऐक्सिस म्यूचुअल फंड फ्रंट रनिंग मामले में सेबी ने वीरेश जोशी समेत 20 पर प्रतिबंध लगाया

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ऐक्सिस म्यूचुअल फंड के पूर्व डीलर वीरेश जोशी समेत 20 को इस फंड हाउस से जुड़े मामले में प्रतिबंधित कर दिया है। सेबी ने कहा कि उसने 30.5 करोड़ रुपये की पहचान कथित अग्रिम गतिविधियों के कारण हुए गलत लाभ के रूप में की है और निर्देश दिया कि यह राशि इकाइयों से जब्त की जाए। 

मूडीज ने 2022-23 में भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाया

वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने बुधवार (01 मार्च 2023) को भारत के आर्थिक विकास अनुमानों को बढ़ा दिया। उसने 2023 में भारत की वृद्धि दर 5.5% और 2024 में 6.5% रहने का अनुमान जताया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!