शेयर मंथन में खोजें

क्या सोने में फिर से तेजी की गुंजाइश है?

सोने की कीमतों में फिलहाल ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिल रहा है और बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आ रहा है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि डॉलर में भी इस समय बहुत ज्यादा हलचल नहीं है। विशेषज्ञ के मुताबिक गोल्ड फ्यूचर्स फिलहाल ऐसे स्तर पर है जहां से किसी भी दिशा में मूवमेंट देखने को मिल सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में जियोपॉलिटिकल घटनाक्रम और कच्चे तेल की कीमतों पर भी नजर रखना जरूरी होगा।

तकनीकी स्तरों की बात करें तो करीब 4,200-4,235 का क्षेत्र महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगर सोना इस सपोर्ट जोन के नीचे जाता है तो कमजोरी बढ़ सकती है। वहीं दूसरी ओर, अगर कीमत 4,400 के ऊपर मजबूती से निकलती है तो इसके बाद करीब 4,500 के स्तर की ओर बढ़ने की संभावना पर नजर रखी जा सकती है।

विशेषज्ञ ने कहा कि सोना लंबे समय से नीचे नहीं गया है, इसलिए बीच में एक बाउंस देखने को मिल सकता है। हालांकि, यह पूरी तरह बाजार में होने वाले घटनाक्रम पर निर्भर करेगा। खास तौर पर कच्चे तेल में अचानक तेजी सोने के लिए चिंता का कारण बन सकती है। ऐसे में मौजूदा सपोर्ट के टिके रहने पर नजर रखना महत्वपूर्ण होगा।


(शेयर मंथन, 29 सितंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख