शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीरे की कीमतों को मिल सकता है समर्थन: रेलिगेयर

कारोबारी गतिविधियों में आयी गिरावट की वजह से बने दबाव के कारण बुधवार को भी जीरे की कीमतों में गिरावट का सिलसिला देखने को मिला।

चूंकि अवकाश के बाद अब मंडियाँ खुल गयी है इसलिए घटते स्टॉक के बीच माँग में बढ़ोतरी होने से बाजार धारणा को थोड़ा समर्थन मिलने का अनुमान है।
इसके अलावा आगामी त्यौहारी सीजन में जीरे की घरेलू माँग और निर्यात माँग में तेजी देखने को मिल सकती है। जिस कारण मध्यम अवधि के दौरान जीरे की कीमतों को समर्थन मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है। जीरे के लिए रेलिगेयर का अनुमान है कि जीरे के निर्यात में सुधार आने की संभावना को देखते हुए बाजार धारणा को समर्थन मिलने की उम्मीद है।
एनसीडीईएक्स में अक्टूबर वायदा के लिए इसका कल का बंद भाव 16,140 रुपये था। रेलिगेयर के मुताबिक आज इसे 15,960 और फिर 15,860 पर सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी। आज इसके लिए 16,260 रुपये और 16,340 रुपये पर बाधा है। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!