शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इलायची में नरमी के संकेत

इलायची वायदा (नवम्बर) की कीमतों में नरमी के रुख के साथ कारोबार करने की संभावना है और कीमतों में 795 रुपये तक गिरावट हो सकती है।

अलग-अलग ऑक्शन केन्द्रों पर इलायची की औसत कीमतें 613.80 से 632.24 रुपये/किग्रा के दायरे में कारोबार कर रही हैं। मौजूदा सीजन में 03 अक्टूबर तक कुल आवक पिछले वर्ष की समान अवधि के 3257 टन के मुकाबले 6794 टन हो गयी है और बिक्री पिछले वर्ष की समान अवधि के 3188 टन के मुकाबले 6631 टन हो गयी है।

इलायची के लिए एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज (SMC Global Securities) की सलाह है कि इसकी की कीमतों में नरमी बनी रह सकती  है।
वंदनमेन्दू में इलायची की हाजिर कीमतें 811 रुपये रही हैं और इलायची का पिछला बंद भाव 807.50 रुपये था। (शेयर मंथन 7 अक्टूबर 2015)।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!