शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्दी, जीरा, धनिया में सीमित कारोबारी की संभावना - एसएमसी

हल्दी वायदा (अप्रैल) की कीमतों के 7,200-7,500 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

देश के प्रमुख हाजिर बाजारों में कम कारोबार के कारण हल्दी की कीमतों में स्थिरता है। सांगली का बाजार आज बंद है। बसमतनगर में मध्यम वेराइटी की हल्दी की कीमत 73-77 रुपये प्रति किलो ग्राम रही है और किसान अच्छी क्वालिटी की हल्दी को अभी बेच नही रहे हैं। जीरा वायदा (जनवरी) की कीमतें 21,300-22,200 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार कर सकती हैं। बेंचमार्क ऊँझा में जीरे की हाजिर कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जबकि राजकोट में जीरे की कीमतों में नरमी का रूझान है। स्थानीय खरीदारों की ओर से खरीदारी के कारण ऊँझा में जीरे की कीमतों में 15 रुपये प्रति 20 किलो ग्राम की बढ़ोतरी हुई है जबकि राजकोट में माँग के कमजोर होने से जीरे की कीमतों में 25 रुपये प्रति 20 किलो ग्राम की गिरावट हुई है। धनिया वायदा (जनवरी) की कीमतों के 5,200-5,500 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। गुना, कोटा, राजकोट और गोंदल के हाजिर बाजारों में धनिया की कीमतों में गिरावट हुई है, जबकि बरान में कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। सामान्य आवक के बीच कमजोर माँग के कारण गुना, कोटा, राजकोट और गोंदल के हाजिर बाजारों में धनिया की कीमतों में 100-300 रूपये प्रति 100 किलो ग्राम की गिरावट हुई है। अधिक आवक के कारण बरान में कीमतों में 50 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। इलायची वायदा की कीमतों के 1,040-1,070 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार करने की संभावना है। हाल के दिनों में आवक कम होने के कारण छोटी इलायची की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!