शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्दी, जीरा और धनिया में सुस्त कारोबार की संभावना - एसएमसी

हल्दी वायदा (अप्रैल) की कीमतों के 7,450-7,750 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

हाजिर बाजारों में कारोबारी अच्छी क्वालिटी की हल्दी की खरीदारी कर रहे हैं। इरोद टर्मरिक मर्चेट एसोसिएशन सेल्स यार्ड में फिंगर वेरायटी की कीमतें 5,599-8,418 रुपये प्रति क्विंटल और रूट वेरायटी की कीमतें 5,209-7,699 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में हैं। रेगुलेटेड मार्केट कमिटी में फिंगर वेरायटी की कीमतें 7,255-83,384 रुपये प्रति क्विंटल और रूट वेरायटी की कीमतें 6,899-7,669 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में हैं। जीरा वायदा (जनवरी) की कीमतें नरमी के रुझान के साथ 20,745-21,300 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार कर सकती है और बढ़त पर रोक लगी रह सकती हैं। स्थानीय और घरेलू खरीदारों की ओर से कम खरीदारी के कारण ऊंझा और गोंदल में जीरे की कीमतों में 70-100 रुपये प्रति 20 किलो ग्राम की गिरावट हुई है। इस बीच ऊंझा बाजार में जीरे की नयी फसल की आवक शुरू हो गयी है और कल 4-5 बैग (55 किलो ग्राम) की आवक हुई। धनिया वायदा (जनवरी) की कीमतों के 5,200-5,460 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। सुस्त कारोबार के बावजूद कम क्षेत्र में बुआई के कारण राजस्थान और मध्य प्रदेश के हाजिर बाजारों में धनिया की कीमतों की गिरवट पर रोक लग रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में धनिया की बुआई पिछले वर्ष समान अवधि के 4,25,166 हेक्टेयर के मुकाबले कम होकर 2,59,228 हेक्टेयर में बुआई हुई हैं। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!