शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्दी सुस्त, जीरे में हो सकती है गिरावट - एसएमसी

हल्दी वायदा (अप्रैल) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 7,450-7,700 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

पोंगल के कारण हल्दी के अधिकांश बाजार निजामाबाद, इरोद, डुगगीराला और कुडप्पा आज बंद हैं। इस बीच अधिक आपू्र्ति के बीच घरेलू और निर्यात माँग कम होने से बसमतनगर में हल्दी की कीमतों में 200 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम की गिरावट हुई है। दूसरी ओर सांगली में माँग और आपूर्ति के बराबर होने के कारण कीमतों में स्थिरता का रुझान है। देश भर में हल्दी का मौजदा स्टॉक लगभग 23-25 लाख बैग रहने का अनुमान है। जीरा वायदा (मार्च) की कीमतों में गिरावट जारी रहने की संभावना है और स्थानीय और घरेलू खरीदारों की ओर से कम खरीदारी के कारण कीमतों में 16,700-16,600 रुपये तक गिरावट हो सकती है। राजकोट में सुस्त माँग के कारण जीरे
की कीमतों में 20 रुपये प्रति 20 किलो ग्राम की गिरावट हुई है, जबकि उंझा और गोंदल में जीरे की कीमतों में स्थिरता रही है। बाजारों में मिला-जुला रुझान है और कारोबारियों को उम्मीद है कि मौजूदा सीजन में अधिक क्षेत्र में बुआई के बावजूद कैरी ओवर स्टॉक कम होने के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है। लेकिन कुछ कारोबारियों का मानना है कि अधिक उत्पादन अनुमान के कारण कीमतों पर दबाव रह सकता है। धनिया वायदा (अप्रैल) की कीमतें 5,935-6,100 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार कर सकती हैं। अधिक आवक के बीच सुस्त माँग के कारण राजकोट में धनिया की हाजिर कीमतों में 100-150 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम की गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!