शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्दी में तेजी के संकेत, जीरे में बरतें सावधानी - एसएमसी

हल्दी वायदा (मई) की कीमतें तेजी के रुझान के साथ 7,300 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं।
घरेलू और निर्यात माँग में बढ़ोतरी के कारण बुनियादी कीमतें तेजी के पक्ष में है। इस वर्ष की माँग-आपूर्ति से पता चलता है कि हल्दी का कैरी फॉरवर्ड स्टॉक लगभग 22 लाख बैग था और कुल घरेलू उत्पादन के साथ पूरे वर्ष में हल्दी की कुल उपलब्धता लगभग 82 लाख बैग होगी। लेकिन इस वर्ष घरेलू और निर्यात बाजार में लगभग 75 लाख बैग हल्दी की खपत होने का अनुमान है। इस प्रकार 2019 में हल्दी का कैरी फॉरवर्ड स्टॉक लगभग 7 लाख बैग ही रह सकता है। लंबी अवधि में कीमतों में तेजी का रुझान बन सकता है।
जीरा वायदा (मई) कीमतों के 15,400-16,000 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। कारोबारियों को सावधनी से कारोबार करना चाहिए और हाजिर बाजारों के रुख पर नजर रखनी चाहिए क्योंकि राजस्थान के प्रमुख बाजारों में आवक जोर-शोर से शुरू हो गयी है। आगामी दिनों में आवक की रफ्तार बढ़ सकती है। लेकिन विश्व बाजार में जीरे की कमी और जून तक भारत के एकमात्रा निर्यातकर्ता होने के कारण कीमतों को मदद मिलती रह सकती है। बेहतर आवक और कम माँग के कारण धनिया वायदा (मई) की कीमतों में 4,650 रुपये तक गिरावट जारी रह सकती हैं। स्टॉकिस्टों के पास पहले से ही कम कीमतों पर काफी अधिक स्टॉक है और अब वेयर हाउसों के भरे होने के कारण वे अधिक स्टॉक जमा करने में असमर्थ हैं। (शेयर मंथन 02 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!