शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्दी में तेजी रह सकती है बरकरार, जीरे में नरमी का रुझान - एसएमसी

यह लगातार दूसरा महीना है जब हल्दी की हाजिर और वायदा दोनों की कीमतों में बढ़त दर्ज की गयी है।
यह तेजी उत्पादन में कमी के साथ ही कैरी फॉरवर्ड स्टॉक में कमी और बेहतर निर्यात माँग के कारण हुई है। हल्दी की कीमतों में आगे भी तेजी जारी रहने की संभावना है और जून वायदा की कीमतें 7,300-7,400 के नजदीक सहारे के साथ 7,800 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। कारोबारियों के अनुसार इस वर्ष निर्यात के लिए अग्रिम लेन-देन हो चुकी है, लेकिन कारोबारियों के पास डिलीवरी के लिए स्टॉक नही है। इसलिए वे हाजिर बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं। इस कारण बाजार में माँग-आपूर्ति में असंतुलन के कारण हल्दी की कीमतों को मदद मिलती रह सकती है।
जीरा वायदा (जून) की कीमतें नरमी के रुझान के साथ 15,400-15,700 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। वर्तमान समय में राजस्थान के प्रमुख बाजारों में आवक जोर-शोर से होने के कारण हाजिर बाजारों में कीमतों में नरमी का रुझान है। इसके विपरीत निर्यातकों की ओर से खरीदारी कम हो रही है और जून-जुलाई में सीरिया और तुर्की में होने वाली फसल कटाई से पहले वे सतर्क हो गए हैं।
धनिया वायदा (जून) की कीमतों के 4,700 रुपये से नीचे टूटने पर इनमें 4,600-4,500 रुपये तक गिरावट हो सकती है। हाजिर बाजारों में माँग में लगातार कमी और बेहतर आवक के कारण धऩिया की कीमतों में गिरावट हो रही है। कारोबारियों और स्टॉकिस्टों के पास पहले से ही कम कीमतों पर काफी अधिक स्टॉक है और वे कम होती कीमतों पर भी नयी खरीदारी नही करना चाहते हैं। (शेयर मंथन, 07 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!