शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्दी और धनिया में नरमी का रुझान - एसएमसी

हल्दी वायदा (जून) नरमी के रुझान के साथ कारोबार होने की संभावना हैं।
हल्दी की कीमतों में 7,175 रुपये के स्तर से नीचे टूटने पर 7,100-7,050 रुपये तक गिरावट दर्ज हो सकती हैं। हाजिर बाजारों में हल्दी की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। इरोद टर्मरिक मर्चेन्ट्स एसोसिएशन सेल्स यार्ड में फिंगर वेरायटी की कीमतें 5,839-8,459 रुपये प्रति क्विंटल हैं और रूट वेरायटी की कीमतें 5,089-7,899 रुपये प्रति क्विंटल हैं। रेगुलेटेड मार्केट कमिटी में फिंगर वेरायटी की कीमतें 6,899-8,217 रुपये क्विंटल हैं और रूट वेरायटी की कीमतें 6,530-7,679 रुपये क्विंटल हैं। इरोद को ऑपरेटिव मार्केटिंग सोयाइटी में फिंगर वेरायटी की कीमतें 7,369-8,368 रुपये प्रति क्विंटल हैं और रूट वेरायटी की कीमतें 6929-7,902 रुपये प्रति क्विंटल हैं।
जीरा वायदा (जून) कीमतों के 15,810 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ एक दायरे में कारोबार करने की संभावना है। सीमित माँग और कम खरीदारी के कारण देश के प्रमुख बाजारों में जीरे की कीमतों में स्थिरता है। राजस्थान के साथ-साथ गुजरात के ऊंझा, राजकोट और गोंदल में जीरे की कीमतों में स्थिरता है। गुजरात और राजस्थन में अधिक क्षेत्रा में बुआई के कारण बंपर उत्पादन होने का अनुमान है। लेकिन राजस्थान में उत्पादकता को लेकर आशंका है। (शेयर मंथन, 25 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!