शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्दी की कीमतों में नरमी का रुझान, इलायची में जारी रह सकती है बढ़त - एसएमसी

हल्दी वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में 6,600-6,550 रुपये तक नरमी का रुझान रहने की संभावना है।
इस वर्ष अधिक उत्पादन अनुमान और मौजूदा सुस्त माँग जैसे कमजोर फंडामेंटल के कारण कीमतों पर दबाव रह सकता है। खराब क्वालिटी की आवक के कारण इरोद की मंडियों में कीमतों पर दबाव है। अगले सीजन में बेहतर उत्पादन के अनुमान से किसान अपने स्टॉक को बेचने के लिए बाजार में ला रहे हैं।
जीरा वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में 20,200 रुपये तक बढ़त दर्ज किये जाने की संभावना है। बेहतर माँग के कारण प्रमुख हाजिर बाजारों में जीरे की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। रुपये के कमजोर होने और अन्य प्रमुख उत्पादक देशों में जीरे की कम उपलब्धता के कारण भारतीय जीरे की निर्यात माँग में बढ़ोतरी होने से हाजिर बाजारों में कीमतों को मदद मिल रही है।
इलायची वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में 1,415 रुपये से ऊपर बढ़त जारी रह सकती है। पिछले कुछ महीने से केरल में लगातार बारिश के कारण फसल को नुकसान होने से कारोबारियों को 2018-19 (जुलाई-जून) में इलायची के उत्पादन में कमी आने की संभावना है। कारोबारियों का अनुमान है कि 2018-19 में इलायची का उत्पादन पिछले वर्ष के 30,000 टन की तुलना में 12,000-15,000 टन होने का अनुमान है। सितबंर के मध्य में दूसरे दौर के फसल की कटाई एक अहम कारक है, जिस पर फसल की गुणवत्ता तय करेगी। वर्तमान समय में प्रतिकूल मौसम के कारण फसल कटाई में देरी हो रही है और फसल नुकसान होने से कीमतों को मदद मिल सकती है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!