शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्दी में मंदी, इलायची में तेजी का रुझान - एसएमसी

हल्दी वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में नरमी का रुझान बरकरार रहने की संभावना है।
हल्दी की कीमतों को 6,675-6,765 के स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू और स्थानीय माँग के कमजोर होने के कारण इरोद की मंडियों में हाजिर कीमतों में गिरावट हो रही है। इरोद टर्मरिक मर्चेन्ट्स एसोसिएशन सेल्स यार्ड और रेगुलेटेड मार्केट कमिटी में फिंगर वेरायटी की कीमतों में 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट हुई है, लेकिन इरोद को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी में रूट वेराइटी की कीमतों में 500 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट हुई है और रेगुलेटेड मार्केट कमिटी में रूट वेराइटी की कीमतों में 300 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट हुई है।
जीरा वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में 20,200-20,300 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। चीन और बांग्लादेश भारत से छिटपुट आयात कर रहे हैं। वियतनाम द्वारा भी आयात किया जा रहा है। सीरिया और तुर्की जैसे देशों में इस वर्ष खराब मौसम के कारण जीरे की आपूर्ति कम होने के कारण भारत का जीरा निर्यात पर एकाधिकार है। भारतीय रुपये के कमजोर होने से निर्यात को बढ़ावा मिल रहा है।
इलायची वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में 1,365 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है और कीमतों में तेजी का रुझान बरकरार रहने की उम्मीद है। पिछले कुछ महीने से केरल में लगातार बारिश और बाढ़ के कारण फसल को नुकसान होने से आगामी दिनों में इलायची की उपलब्धता कम हो सकती है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!