शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्वारगम के लिए बाधा, चने में नरमी का रुझान - एसएमसी

कॉटन वायदा (दिसंबर) की कीमतों के 21,300-21,700 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
मिलों की ओर से कम खरीदारी के कारण दक्षिण और मध्य भारत में कपास की कीमतों में गिरावट हुई है। केवल जरूरतमंद मिलें ही कपास की खरीदारी कर रही है, जबकि विदेशों से औसत माँग को देखते हुए निर्यातक कोई बड़ा करार नही कर रहे हैं और वे थोक खरीदारी से दूरी बनाये हुए हैं।
ग्वारसीड वायदा (जनवरी) की कीमतों के 4,250-4,350 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है, जबकि ग्वारगम वायदा (जनवरी) में शॉर्ट कवरिंग (जवाबी खरीद) को 8,700 रुपये के नजदीक बाधा का सामना करना पड़ सकता है। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के रुझान के बाद पेराई मिलों की ओर से कमजोर माँग के कारण राजस्थान के प्रमुख बाजारों में ग्वारसीड और ग्वारगम की कीमतों में गिरावट हुई है।
चना वायदा (जनवरी) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 4,410 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। चना दाल और बेसन की कम बिक्री के बाद मिलों की ओर से चना की कम खरीदारी के कारण कल देश के प्रमुख हाजिर बाजारों में चना की कीमतों में नरमी का रुझान है। सुस्त कारोबार के कारण काबुली चना की कीमतें 50 रुपये की गिरावट के साथ 4,250 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम हो गयी हैं। विभिन्न क्षेत्रों से चना की अधिक आपूर्ति के कारण कीमतों में नरमी का रुझान है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!