शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्दी में हो सकती है गिरावट, जीरे में भी नरमी का रुझान - एसएमसी

हल्दी वायदा (अप्रैल) की कीमतों के 6,500 रुपये तक लुढ़कने की संभावना है।

अधिक आवक के कारण इरोद में हल्दी की कीमतों में गिरावट हुई है। कारोबारियों ने स्थानीय ऑर्डर को पूरा करने के लिए कम कीमतों में हल्दी की खरीदारी की है। इरोद टर्मरिक मर्चेन्ट्स एसोसिएशन सेल्स यार्ड में फिंगर वेरायटी की कीमतों में 450 रुपये प्रति क्विंटल और रेगुलेटेड मार्केट कमिटी में फिंगर वेरायटी की कीमतों में 200 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट हुई है। इसी तरह सभी बाजारों में रुट वेरायटी की कीमतों में 200 रुपये क्विंटल की गिरावट हुई है।
जीरा वायदा (जनवरी) की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतें 16,900-16,700 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। हाल ही में उत्पादन क्षेत्रों में हल्की बारिश के बाद बुआई में तेजी आने के कारण कीमतों में नरमी बरकरार रहने की संभावना है। प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों में अनुकूल मौसम से उत्पादन क्षेत्रों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वर्तमान समय में ठंड के कारण गुजरात और राजस्थान के उत्पादन क्षेत्रों में मिट्टी में नमी की मात्रा बढ़ गयी है। नवीनतम आँकड़ों के अनुसार गुजरात में 90% क्षेत्रों में जीरे की बुआई हो चुकी है जबकि राजस्थान में 110-125% क्षेत्रों में जीरे की बुआई हुई है।
धनिया वायदा (जनवरी) की कीमतों में तेजी के बाद बिकवाली दर्ज की जा सकती है और कीमतों में 6,000-5,900 रुपये तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। पहले राजस्थान में बुआई कम होने की खबरें थी लेकिन कीमतों में बढ़ोतरी के बाद किसानों ने बुआई तेज कर दी है। इस बीच अनुकूल मौसम के कारण उत्पादकता भी बढ़ सकती है। कारोबारी क्रिसमस और नववर्ष अवकाश के कारण बाजार से दूर हैं। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!