शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोयाबीन में आ सकती है मंदी, सरसों के लिए बाधा - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (फरवरी) की कीमतों में तेजी के रुझान के कमजोर पड़ने की संभावना है।

मुनाफा वसूली के कारण सोयाबीन के लिए 3,900-3,915 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। ऐसी खबरें है कि नाफेड ने मूल्य समर्थन योजना के तहत 28 जनवरी से राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में खरीफ सोयाबीन की बिक्री शुरू कर दिया है। लेकिन हाजिर बाजारों में कम आवक और मिलों की ओर से अधिक खरीदारी के कारण सोया तेल और सोयाबीन की कीमतों को मदद मिल रही है। सोया तेल की कीमतें बढ़ कर 780-782 रुपये प्रति 10 किलो ग्राम हो गयी हैं, जबकि सोयाबीन की कीमतें 3,850-3,900 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम हो गयी हैं।
सरसों वायदा (फरवरी) की कीमतों को 4,020 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। आगामी दो हफ्ते में सरसों के नये स्टॉक की आवक होने की संभावना से कीमतों की बढ़त पर रोक लगी रह सकती है। खरीदार पुराना स्टॉक खरीदना नही चाहते हैं और इस तरह की कोई भी आवक होने की स्थिति में बाजारों में नरमी का रुझान बढ़ सकता है। इस बीच नाफेड के पास लगभग 2.54 लाख टन सरसों का स्टॉक है और आगामी दिनों में इसे बाजार में बेचना जारी रखेगा।
सीपीओ वायदा (फरवरी) की कीमतों में 580-582 रुपये तक बढ़त दर्ज करने की संभावना है। कल मलेशियन पॉम ऑयल की कीमतें सात महीने के उच्च स्तर पर पहुँच गयीं और बेंचमार्क अप्रैल डिलीवरी की कीमतें 1.7% की बढ़त के साथ 40,338.15 रुपये के स्तर पर बंद हुई। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!