शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्दी और जीरे में तेजी का रुझान - एसएमसी

हल्दी वायदा (जून) में तेजी के रुझान के साथ कारोबार करने की उम्मीद है और इसकी कीमतें 6,800 रुपये के पास बाधा को पार कर 6,850-6,900 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है।

इरोद बाजार में नयी फसल की प्रतिदिन की औसतन 4,000-5,000 क्विंटल आवक और वारंगल बाजार में, दैनिक आधर पर औसतन लगभग 1,200-1,500 क्विंटल की आवक की तुलना में हाजिर बाजरों में हल्दी की बिक्री बढ़ रही है। कारोबारी सूत्रों के अनुसार आवक के अलावा वर्तमान समय में देश भर के हाजिर बाजारों में हल्दी का स्टॉक लगभग 14-16 लाख बैग है।
जीरा वायदा (जून) की कीमतों में तेजी का रुझान बना रहेगा और कीमतों में 17,455 रुपये तक बढ़त जारी रह सकती है। कारोबारी सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष सीरिया में जीरा का उत्पादन कम होकर 25,000 टन होने का अनुमान है, क्योंकि भारी बारिश के कारण उनकी फसल का बड़ा हिस्सा नष्ट गया है। वहीं तुर्की में जीरा का उत्पादन 8,000 टन होने का अनुमान है, क्योंकि वहाँ बारिश से 25% फसल को नुकसान पहुँचा है। कारोबारी काफी उत्साहित हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जीरे की कमी को भारत द्वारा पूरा किया जायेगा और इसलिए निर्यातकों और थोक खरीदारों द्वारा खरीदारी की जा रही है, क्योंकि वे आगामी महीनों में निर्यात माँग में बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं।
इलायची वायदा (जून) में कारोबारियों को सावधनी के साथ ट्रेंड करना चाहिए और लॉन्ग पोजिशन लेने से बचना चाहिए, क्योंकि कीमतें 2,070-2,170 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। ऐसी खबरें हैं कि भारत में इलायची का बड़े पैमाने पर आयात हो रहा है और यह विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत काफी कम आयात शुल्क पर पड़ोसी देशों के माध्यम से हो रहा हैं। (शेयर मंथन, 15 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!