शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोया तेल में तेजी का रुझान, सरसों में सुस्ती - एसएमसी

इस हफ्ते उत्पादन क्षेत्रों में मॉनसून को लेकर स्पष्ट स्थिति होने तक सोयाबीन वायदा (अगस्त) की कीमतें 3,620-3,700 रुपये के दायरे में कारोबार करती रह सकती हैं।


मौजूदा सीजन में खरीफ फसलों में सोयाबीन एकमात्र फसल होगी, जिसे अभी तक कमजोर मॉनसून से खतरा है। पिछले वर्ष की तुलना में अभी तक केवल एक-तिहाई क्षेत्रों में सोयाबीन की बुआई हुई है और अंततः कुल बुआई क्षेत्रों औसतन 1.1 करोड़ हेक्टेयर रहने का अनुमान है। जुलाई से बेहतर बारिश की संभावना से आगामी दिनों में बुआई में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
सीबोट में अमेरिकी सोयाबीन वायदा (अगस्त) की कीमतों को 8.85 डॉलर प्रति बुशल के नजदीक सहारा जारी रह सकता है। डॉलर के कमजोर होने और अमेरिकी कृषि विभाग द्वारा 2019-20 में सोयाबीन के उत्पादन अनुमान को जून के 30.5 करोड़ बुशल से कम करके के 3.845 अरब कुशल कर दिये जाने से कीमतों को मदद मिलने की संभावना है।
सरसों वायदा (अगस्त) की कीमतें 3,940-3,975 रुपये के दायरे में कारोबार करती रह सकती हैं। 103 रुपये प्रति क्विंटल की नकारात्मक पेराई मार्जिन के कारण मिलों द्वारा पेराई के लिए कमजोर माँग के कारण भी कीमतों पर दबाव पड़ रहा है।
सीपीओ वायदा (जुलाई) की कीमतें 492 रुपये के अहम सहारा स्तर के नजदीक कारोबार कर रही है। यदि कीमतें इस स्तर से नीचे टूटती हैं तो 490-485 रुपये तक गिरावट जारी रह सकती है। बाजार में इंडोनेशियाई सस्ते पॉम तेलों की आपूर्ति में बढ़ोतरी के बाद मलेशिया और इंडोनेशिया के बीच कीमतों को लेकर प्रतिस्पर्ध बढ़ गयी हैं, जिससे मलेशियाई सीपीओ की कीमतों पर दबाव पड़ रहा है।
सोया तेल वायदा (अगस्त) की कीमतें तेजी के रुझान के साथ 733-737 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने की संभावना से आयात महँगा हो सकता है और खाद्य तेल की कीमतों में उछाल दर्ज की जा सकती है। भारत में जून महीने में वनस्पति तेलों का आयात 6% बढ़ कर 11 लाख टन हो गया है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!