शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

धनिया के लिए बाधा, जीरे में नरमी का रुझान - एसएमसी

हल्दी वायदा (सितंबर) की कीमतों के 6,875-7,000 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

हाजिर बाजारों में हल्दी की आवक में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन कीमतों में मिला-जुला रुझान है। इरोद टर्मरिक मर्चेट सेल्स यार्ड में फिंगर वेराइटी की हल्दी 5,669-7,667 रुपये प्रति क्विंटल और रूट वेराइटी की हल्दी 5,239-6,820 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में बिक रही हैं। रेगुलेटेड मार्केट कमिटी में फिंगर वेराइटी की हल्दी 6,334-7,590 रुपये प्रति क्विंटल और रूट वेराइटी की हल्दी 6,020-7,289 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में बिक रही हैं।
जीरा वायदा (सितंबर) की कीमतें नरमी के रुझान के साथ 16,700-16,600 रुपये तक लुढ़क सकती हैं। पर्याप्त बारिश के कारण सर्दियों की फसल का उत्पादन बेहतर होने के कारण सेंटीमेंट में नरमी है। बेंचमार्क ऊँझा बाजार में जीरे की कीमतें 17,500 रुपये प्रति 100 किलोग्राम पर स्थिर हैं।
धनिया वायदा (सितंबर) की कीमतों को 6,100 रुपये के नजदीक बाधा रहने की संभावना है। यूक्रेन, रूस और बुल्गारिया से आयात की रिपोर्ट ने कारोबारियों को शॉर्ट पोजिशन के लिए प्रेरित किया है। यह बताया गया है कि हाल के सप्ताहों में आयात बहुत बढ़ गया है और भारत में 650 डॉलर प्रति टन की दर से आयात हो रहा है। इसके अलावा अगले सीजन की बुवाई के लिए मौसम अभी बहुत अनुकूल है, जिससे कीमतों पर दबाव पड़ रहा है।
इलायची वायदा (सितंबर) की कीमतों के 3,150-3,350 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है। नयी आवक शुरू होने से कीमतों पर दबाव रहने की संभावना है। सुस्त खरीदारी और लगभग 50 टन की नयी आवक के कारण कीमतों में गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!