शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोयाबीन में नरमी, सरसों में तेजी की उम्मीद - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (अक्टूबर) की कीमतें नरमी के रुझान के साथ 3,725-3,790 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार कर सकती हैं।

भारी बारिश के बाद मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप की भविष्यवाणी से हाजिर बाजारों में नयी आवक की संभावना बढ़ गयी है। राज्य में एक पखवाड़े से लगातार बारिश के कारण फसल की कटाई में देरी हुई है। सीबोट में अमेरिकी सोयाबीन वायदा (नवंबर) की कीमतों में लगातार दूसरे हफ्ते 1% की बढ़त देखी जा रही है और कीमतें 9.34 डॉलर प्रति बुशल के स्तर पर पहुँच गयी है, जो 12 जुलाई के बाद सबसे अधिकतम स्तर है। इस बीच यूएसडीए ने सोयाबीन की उत्पादकता को पिछले महीने के 47.9 बुशल प्रति एकड़ की तुलना में 46.9 बुशल प्रति एकड़ करने का अनुमान लगाया है। एजेंसी ने सोयाबीन के अंतिम स्टॉक को भी पिछले महीने के 64 करोड़ बुशल से कम करके 46 करोड़ बुशल कर दिया है।
सरसों वायदा (अक्टूबर) की कीमतें 4,065-4,075 रुपये तक बढ़त दर्ज कर सकती है। पेराईकर्ताओं की ओर से माह-दर-माह माँग 5 लाख मीट्रिक टन के करीब है और प्रोसेसरों एवं स्टॉकिस्टों के पास स्टॉक अगस्त के 37.50 लाख मीट्रिक टन की तुलना में सितंबर में 32.50 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान है।
थोक बाजारों में सुस्त खरीदारी के कारण सोया तेल वायदा (अक्टूबर) की कीमतें नरमी के रुझान के साथ 754 रुपये तक लुढ़क सकती है। मौजूदा नवरात्रि त्यौहार की अधिकांश माँग पहले ही पूरी हो चुकी है।
सीपीओ वायदा (अक्टूबर) की कीमतों को 545 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। पॉम ऑयल बोर्ड द्वारा सितंबर महीने के आँकड़ों से पहले बीएमडी में पॉम ऑयल की कीमतों में लगातार पाँचवे दिन बढ़त दर्ज की गयी। डेलियन एक्सचेंज में सोया तेल की कीमतों में 0.2% की बढ़त और जनवरी पॉम ऑयल की कीमतों में 0.6% की बढ़त दर्ज की गयी है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!