शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉटन में सुस्ती, चने में गिरावट की संभावना - एसएमसी

कॉटन वायदा (जुलाई) की कीमतों के फिर से 15,850-16,300 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
भंडार में बढ़ोतरी के कारण कीमतों पर दबाव रह सकता है। धीमी गति से रिकवरी का मुख्य कारण कपड़े और परिधनों के क्षेत्रों में माँग में सुस्ती रही है। इसके अलावा, प्रमुख उत्पादक देशों से प्रतिस्पर्ध के कारण चीन को भारत से सूती धागे के निर्यात में गिरावट हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में, अमेरिका द्वारा चीन के साथ दूसरे चरण की वार्ता शुरु नहीं करने की घोषणा करने के बाद आईसीई कॉटन को कम माँग का दबाव महसूस करना पड़ रहा है। विश्व बाजार में, कपास की खुदरा माँग कम हो गयी है क्योंकि महामारी के अधिकतम प्रसार के दौरान उपभोक्ताओं के घर के अंदर रहने के कारण आर्थिक रूप से चोट लगी है और कपड़े पर खर्च करने के लिए बहुत कम फंड बचा हैं।
चना वायदा (अगस्त) की कीमतें नरमी के रुझान के साथ 4,040-4,140 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। कमजोर फिजिकल माँग और मिलों की ओर से कम माँग के कारण सुस्ती का रुझान देखी जा रहा है। इसके अलावा, नेफेड द्वारा बिकवाली और उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली के कारण कीमतों की बढ़त पर रोक लग रही है। साथ ही मौजूदा खरीफ सीजन में दलहन की बुवाई पिछले वर्ष की समान अवधि के 24.49 लाख हेक्टेयर की तुलना में लगभग 64.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्रों में हुई है।
मेंथा तेल वायदा (जुलाई) की कीमतों में नरमी का रुझान रह सकता है और आने वाले दिनों में कीमतें 950-940 रुपये तक लुढ़क सकती है। नयी फसलों से आवक अधिक हो रही है और इसके विपरीत चीन की ओर से निर्यात माँग बहुत कम है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!