शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीरे में सुस्ती, धनिया की कीमतों में 6,550-6,600 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

हल्दी वायदा (सितम्बर) की कीमतों के 5,720-5,850 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

निजामाबाद मंडी में लगभग 4,000 बैग की आवक दर्ज की गयी, जहाँ गट्टा किस्म की हल्दी की कीमतें 5,500 रुपये हो गयी है और ईगल किस्म की हल्दी की कीमत 5,700 रुपये प्रति क्विंटल रही है। वारंगल में लगभग 1,000 बैग की आवक दर्ज की गयी, जहाँ गट्टा किस्म की हल्दी की कीमतों 4,000-4,200 रुपये हो गयी है और फिंगर किस्म की हल्दी की कीमतों 4,400-4,600 रुपये प्रति क्विंटल रही है। इरोड मंडी में 3,000 बैग की आवक दर्ज की गयी है और फिंगर किस्म की हल्दी की कीमतों 5,900-6,200 रुपये प्रति क्विंटल और गट्टा किस्म की हल्दी की कीमतों 5,400-5,600 रुपये प्रति क्विंटल रही है।
जीरा वायदा (सितम्बर) की कीमतों में 14,100 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। ऊंझा मंडी में सुस्त कारोबार के कारण जीरे की हाजिर कीमतों में 10-20 रुपये प्रति 20 किलोग्राम की गिरावट हुई है। ऊंझा मंडी में लगभग 13,000 बैग की आवक देखी जा रही है। हाजिर बाजारों में रफ जीरा की कीमतों 1,970-2,245 रुपये और एनसीडीईएक्स किस्म की कीमतों 2,350-2,535 रुपये प्रति 20 किलोग्राम रही है।
धनिया वायदा (सितम्बर) की कीमतों को 6,550-6,600 रुपये के दायरे में सहारा मिलने की उम्मीद है, जबकि कीमतों की बढ़त पर 6,700 रुपये के पास रोक लग सकती है। स्थानीय त्यौहार के कारण राजस्थान की रामगंजमंडी आज बंद है जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण राज्य की बारान मंडी बंद हो गयी है। मध्य प्रदेश में गुना और कुंभराज मंडी में कारोबार हो रहा है। लेकिन सुस्त कारोबार के कारण कीमतें लगभग स्थिर है। गुना मंडी में लगभग 3,000 बैग धनिया की आवक दर्ज की गयी, जहाँ बादामी वेराइटी की कीमत 5,200-5,600 रुपये पर स्थिर थी और ईगल वेराइटी की कीमतों 5,800-6,000 रुपये थी। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!