शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्दी में नरमी, जीरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना- एसएमसी

हल्दी वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के 5,750-5,850 रुपये के दायरे में सीमित कारोबार करने की संभावना है।

कमजोर माँग और हल्दी की गुणवत्ता के कारण हल्दी की हाजिर कीमतों में सुधार नहीं हो रहा है। इरोड मंडी में हल्दी का मौजूदा बाजार मूल्य वेराइटी के अनुसार इस प्रकार है (रुपये प्रति क्विंटल में) सलेम फिंगर 8,100-8,300 रुपये मिनी सलेम फिंगर 6,100-6,300 रुपये इरोड फिंगर 5,900-6,100 रुपये आठ नंबर फिंगर 5,600-5,800 रुपये सेलम बल्ब 6,000-6,200 रुपये इरोड बल्ब 5,600-5,800, आठ नंबर बल्ब 4,500-4,700 रुपये कम आवक और सुस्त माँग ने पिछले महीने इरोड के बाजारों में हल्दी की बिक्री को प्रभावित किया है। एक और कारण यह है कि इरोड में हल्दी की माँग में गिरावट देखी गयी है क्योंकि उत्तर भारत के कई व्यापारियों ने महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश से हल्दी खरीदना शुरु कर दिया है, जहाँ कीमतें इरोड बाजार की तुलना में कम हैं।
जीरा वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 13,650-13,750 रुपये के दायरे में सीमित कारोबार करने की उम्मीद है। विदेशों में माँग घटने से हाजिर बाजारों में सेंटीमेंट कमजोर है। ऊंझा में, एक्सचेंज की गुणवत्ता वाले जीरा की कीमतों 14,400 रुपये प्रति 100 किलोग्राम थी। आवक 9,000-10,000 बैग (1 बैग=55 किलोग्राम) के पास हो रही है।
धनिया वायदा (अक्टूबर) की कीमतें 6,700-6,800 रुपये के दायरे में सीमित कारोबार कर सकती है। फिजिकल मार्केट में घरेलू खरीदारों की ओर से बेहतर माँग के कारण कीमतों को मदद मिल रही है। कम आवक ने भी कीमतों में वृद्धि को योगदान दिया। राजस्थान के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामगंज में धनिया की आवक 2,000-3,000 बैग (1 बैग=45 किलोग्राम) के आसपास है। रामगंज में, बादामी और ईगल किस्मों की कीमतें क्रमशः 6,800 रुपये और 7,100 रुपये प्रति 100 किलोग्राम थीं। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2020)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!