शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्दी में गिरावट, धनिया की कीमतों में 6,750-6,850 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

हाजिर बाजारों में नरमी के रुझान के कारण हल्दी वायदा (नवम्बर) की कीमतों में 5,800-5,775 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है जबकि कीमतों को 5,880 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकता है।

आज सभी प्रमुख मंडियों में हाजिर कीमतें सपाट रही या कमजोर रही। वारंगल और क्षेमसमुद्रम मंडियों में हल्दी की कीमतों में गिरावट हुई है जबकि अन्य जगहों पर कीमतें स्थिर रही। निजामाबाद मंडी में हल्दी की आवक 1,500 बैग की तुलना में 1,000 बैग दर्ज की गयी। वारंगल मंडी पिछले सत्र के 200 बैग मुकाबले 150 बैग की आवक के साथ गट्टा और फिंगर हल्दी की कीमतें क्रमशः 100 रुपये कम होकर 4,200-4,300 रुपये और 4,400-4,500 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी है।
जीरा वायदा (नवम्बर) की कीमतों के 14,200-14,500 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। जीरे की हाजिर कीमतों में मिला-जुला रुझान रहा। ऊंझा में जीरा की कीमतों में 10 रुपये प्रति 20 किलोग्राम की गिरावट हुई है, वहीं राजकोट मंडी में कीमतों में 15 रुपये प्रति 20 किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। ऊंझा मंडी ने पिछले सत्र के 15,000 बैग की तुलना में 20,000 बैग जीरे की आवक हुई है। यूरोपीय क्वालिटी जीरा की कीमतें 2,290-2,540 रुपये प्रति 20 किलोग्राम पर बंद हुई। सिंगापुर क्वालिटी के जीरे की कीमतें 2,390-2,490 रुपये प्रति 20 किलोग्राम हैं।
धनिया वायदा (नवम्बर) की कीमतों के 6,750-6,850 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। हाजिर बाजारों में त्योहारी माँग कमजोर है। राजस्थान की मंडियों के साथ-साथ गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में भी थोक खरीदार बाजार से दूरी बनाये हुये हैं। कुछ स्थानीय खरीद की गयी है। ये खरीदार अपनी तत्काल आवश्यकताओं के अनुसार सक्रिय थे, जबकि निर्यातक और मिल इंतजार कर रहे है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!