शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्दी में बाधा, धनिया की कीमतों में स्थिर रहने की संभावना - एसएमसी साप्ताहिक रिपोर्ट

हल्दी वायदा (नवम्बर) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों को 5,700 रुपये के पास सहारा और 6,000 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकता है।

तेलंगाना राज्य कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार, तेलंगाना में 2020-21 में हल्दी का रकबा 2019-20 के 55,000 हेक्टेयर की तुलना में कम होकर 41,000 हेक्टेयर रह गया है। उत्पादन क्षेत्रों में गिरावट का प्रमुख कारण कीमतों को कम होना रहा है जबकि किसानों को कपास और सोयाबीन की खेती में बेहतर आय होती दिखी। इसके साथ ही हाजिर बाजारों में माँग बिल्कुल नही है और इसलिए कीमतों में गिरावट हो रही हैं। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित शिकायत निवारण बैठक के दौरान इरोड के किसानों ने कहा है कि किसानों को प्रभावित करने वाली हल्दी की कमजोर कीमतों के कारण तमिलनाडु सरकार को हल्दी के निर्यात को बढ़ाने और उनकी आजीविका में सुधार करने के लिए कदम उठाने चाहिये।
मासिक चार्ट के अनुसार जीरा वायदा (नवम्बर) की कीमतों को 13,500 रुपये पर सहारा बना रह सकता है, जबकि कीमतों को 14,500 रुपये के पास प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में, कारोबारियों की नजर बुवाई की प्रगति पर रहेगी जो गुजरात के एक छोटे क्षेत्र में शुरू हुई है। नवम्बर के मध्य से बुवाई में तेजी आने की संभावना है। इस सीजन में गुजरात और राजस्थान में किसान पारिश्रमिक मूल्य के कारण अन्य रबी फसलों का विकल्प चुन सकते हैं। फिलहाल, कोई भी तेज बढ़त सीमित रह सकती है क्योंकि पुराने स्टॉक के कारण आवक तेजी से बढ़ रही है।
धनिया वायदा (नवम्बर) की कीमतों के 6,660-7,000 रुपये के दायरे में सीमित कारोबार करने की संभावना है। धनिया की हाजिर कीमतें स्थिर है और राजस्थान की मंडियों के साथ-साथ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात की धनिया मंडियों में बहुत अधिक गतिविधियाँ नहीं हो रही हैं। अगस्त-सितंबर में दुबई और यूरोप से हुई माँग में अब गिरावट आयी है। कोटा और बारान मंडी में खरीदार अनुपस्थित हैं। किसान बाजार का रुझान समझने के लिए अपने स्टॉक को रोक कर रखे हुये हैं। (शेयर मंथन, 02 नवम्बर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!