शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्दी में गिरावट, जीरे की कीमतों में नरमी के रुझान - एसएमसी साप्ताहिक रिपोर्ट

कमजोर फंडामेंटल के कारण बाजार में नरमी के सेटीमेंट से हल्दी वायदा (दिसंबर) की कीमतों में तेज गिरावट जारी रह सकती है और 5,300-5,200 रुपये के स्तर तक गिरावट होने की संभावना है।

महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में इस सप्ताह नयी फसलों की कटाई शुरू होने की उम्मीद है। इस सीजन में हल्दी का उत्पादन 60-90 लाख बैग (60 किग्रा का एक बैग) होने की संभावना है और इसके अलावा 45 लाख बैग कैरी ओवर स्टॉक भी रहने का अनुमान है, जिससे हल्दी का कुल भंडार 1 करोड़ से अधिक बैग हो जाता है। आने वाले दिनों में, यह बाजार के लिए और कीमतों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है। माँग को देखें तो, मध्य-पूर्व, अमेरिका, यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया से ऑर्डर में गिरावट हुई है।
जीरा वायदा (दिसंबर) की कीमतों का रुझान नरमी का हो गया है और कीमतों में 13,400-13,200 रुपये तक गिरावट हो सकती है। गुजरात में रबी की खेती की रफ्तार तेज हो गयी है और जीरा किसानों की पसंदीदा फसल है। अभी तक जीरे की खेती 1.68 लाख हेक्टेयर में हुई है, जो सामान्य 4.06 लाख हेक्टेयर का लगभग 41 प्रतिशत है।
धनिया वायदा (दिसंबर) की कीमतों में नरमी का रुझान जारी रह सकता है कीमतें 6,000-5,900 रुपये तक लुढ़क सकती है। तमिलनाडु और केरल के मसाला निर्माताओं ने अभी तक खरीद शुरू नहीं की है, जबकि स्थानीय खरीद में भी कमी है। राजस्थान और दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों ने हाजिर बाजार में धनिया के कारोबार को प्रभावित किया है। इस बीच उत्पादक क्षेत्रों में धनिया की खेती में वृद्धि की खबर है, जिसमें आगे भी बढ़ने की संभावना है। यहाँ तक कि जिन स्टॉकिस्टों को दीवाली के बाद धनिया की कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद थी, अब अपने स्टॉक को बेचना शुरू कर दिया है। खरीदारों की कमी के कारण राजस्थान के कोटा और रामगंज मंडियों में हो रही धनिया की अधिक आवक की नीलामी नहीं हो पा रही है। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2020)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!