शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्दी में तेजी, जीरे में मजबूती की संभावना - एसएमसी

हल्दी वायदा (अप्रैल) की कीमतों में तेजी देखी जा रही है और इस कमोडिटी में निचले स्तर पर खरीदारी का सुझाव है।

क्योंकि इसकी कीमतों के 6,400-6,500 रुपये के स्तर पर पहुँचने की क्षमत है। हाजिर बाजारों के व्यापारियों के अनुसार, हल्दी की कीमतें प्राथमिक कृषि बाजारों में माँग के अनुसार बढ़ रही हैं। इस साल उत्पादन कम होने की आशंका है। सीजन 2019-20 (जुलाई-जून) के दौरान, भारत में हल्दी का उत्पादन पिछले साल के 9.61 लाख टन की तुलना में 9.46 लाख टन होने का अनुमान है, बावजूद इसके कि उत्पादन क्षेत्र 4,000 हेक्टेयर की बढ़ोतरी के साथ 2.57 लाख हेक्टेयर हो गया है। हल्दी की नयी फसल इस महीने की शुरुआत से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बाजारों में पहुँचने लगी। है जबकि यह देश के अन्य हिस्सों में एक महीने में शुरू हो जायेगी। निर्यात से भी हल्दी की कीमतों को बढ़ने में मदद मिली है।
जीरा वायदा (मार्च) की कीमतों के 13,300-13,450 रुपये के दायरे में मजबूत होने की उम्मीद है। हाजिर बाजार में, जीरा की सभी किस्मों की कीमतें स्थिर हैं। व्यापारी गुजरात में चल रही बुआई पर ध्यान दे रहे हैं। मौसम की स्थिति सहायक बनी हुई है और व्यापारी अगले महीने से नयी आवक से पहले थोक बाजारों में बड़ी मात्रा में खरीदारी करने से बच रहे हैं।
धनिया वायदा (अप्रैल) की कीमतों को 6,350 रुपये के पास प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है और कीमतों की बढ़त पर रोक लगी हुई है। आने वाले दिनों में इसी तरह की प्रवृत्ति देखी जा सकती है। राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश की मंडियों में धनिया में फसल की आवक हो रही है। धनिया की नयी फसल में नमी की मात्रा 12-14% है, जिसके कारण इसकी कीमत 5,000-5,500 रुपये प्रति क्विंटल है। उत्तर प्रदेश में नये धनिया की आवक के साथ कीमतों में गिरावट हुई है। राजस्थान की मंडियों में दक्षिण भारतीय मसाला मिलों की ओर से माँग का इंतजार किया जा रहा है। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!