शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नयी फसल की आवक से हल्दी की कीमतों पर दबाव की संभावन - एसएमसी साप्ताहिक रिपोर्ट

हल्दी वायदा (अप्रैल) की कीमतों के दो साल के उच्च स्तर 7,990 रुपये पर पहुँचने के बाद हुई मुनाफा वसूली और नयी आवक के दबाव के कारण लगभग 9% की गिरावट दर्ज की गयी है।

नयी फसल की आवक निजामाबाद से हो रही है और मार्च तक जारी रहने की संभावना है। कुछ छोटी आवक इरोड और सांगली में भी हो रही हैं। लेकिन तेजी अभी भी समाप्त नहीं हुई है क्योंकि माँग-आपूर्ति में असंतुलन के कारण कीमतें 7,000-7,500 रुपये के दायरे में स्थिर रह सकती है। 2020-21 (जुलाई-जून) में उत्पादन में 10-15% गिरावट की संभावना है और उत्पादन पिछले वर्ष के 8.5 मिलियन बैग की तुलना में 7.5 मिलियन बैग (1 बैग=65 किलोग्राम) हो सकता है। इसे ध्यान में रखते हुये, 2020-21 में 2.7 मिलियन बैग के शुरूआती स्टॉक के साथ कुल आपूर्ति 10.2 मिलियन बैग हो गयी है। घरेलू और निर्यात सहित मसाले की औसत वार्षिक माँग 8.5 मिलियन बैग की अनुमानित है। अगले सीजन के लिए कैरी-फॉरवर्ड स्टॉक 1.7 मिलियन बैग का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे कम है।

लंबे समय तक गिरावट के बाद, निचले स्तर की खरीदारी के कारण जीरा वायदा (मार्च) की कीमतें 2 महीने के उच्च स्तर 13,900 रुपये पर पहुँच गयी हैं। आगामी दिनों में तेजी बरकरार रहने की संभावना है और कीमतें 13,400-14,100 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। बाजार का फोकस अब नयी फसल की आवक की ओर हो गया है, लेकिन माँग की स्थिति सहायक बनी हुई है। अग्रणी उत्पादक राज्य गुजरात में बुआई के रुझान को देखते हुये फसल का आकार कम हो सकता है।

धनिया वायदा (अप्रैल) की कीमतें तेजी के रुझान के साथ 6,400-6,800 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। हाजिर बाजारों में, धनिया में नमी की मात्रा में कमी को देखते हुये कारोबारियों को माँग बढ़ने की उम्मीद है। बारान और कोटा मंडी में मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के मसाला मिलों की ओर से खरीद के ऑर्डर देखे जा रहे हैं।

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!