शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्दी की कीमतों में 7,800-8,800 रुपये के दायरे में सीमित कारोबार करने की संभावना - एसएमसी साप्ताहिक रिपोर्ट

हल्दी वायदा (मई) की कीमतों के 7,800-8,800 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है। अधिक आयात की संभावनाओं के बीच कीमतों में नरमी का रुझान है।

कंबोडिया में भारतीय दूतावास ने हाल ही में कहा है कि वह कंबोडिया से काली मिर्च और हल्दी के आयात को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। इस संदर्भ में एक बैठक में काफी उपयोगी चर्चा हुई कि कैसे कंबोडियाई कृषि उत्पादों का निर्यात भारत को बढ़ाया जाय। दूतावास कंबोडिया में उत्पादित गुणवत्ता वाले हल्दी के बारे में स्पष्ट है, कि दोनों देशों की कंपनियों के लिए यह एक लाभदायक होगा, जिससे द्विपक्षीय व्यापार में वृद्धि होगी।
जीरा वायदा (मई) की कीमतों में प्रत्येक बढ़ोतरी के बाद बिकवाली का दबाव रह सकता है और कीमतें 14,800 रुपये के पास प्रतिरोध का सामना कर रही है। कीमतों में 14,200 रुपये तक गिरावट हो सकती है। वर्तमान समय में, हाजिर बाजारों में नयी फसल के आपूर्ति का दबाव है और कई देशों में कोरोना वायरस मामलों में फिर से बढ़ोतरी के कारण लॉकडाउन के कारण माँग प्रभावित होगी।
धनिया वायदा (मई) की कीमतें तेजी के रुझान के साथ 7,200-7,600 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अधिक निर्यात माँग और पाइपलाइन में कम स्टॉक के कारण सेंटीमेंट काफी बेहतर हैं। राजस्थान में धनिया का उत्पादन हर साल 25-30 लाख बैग के मुकाबले 12 लाख बैग (40 किलोग्राम प्रत्येक) होने की उम्मीद है। इसी तरह, कम पैदावार के कारण गुजरात में उत्पादन 40 लाख बैग तक कम होने का अनुमान है। कुल मिलाकर, इस बाजार वर्ष में धनिया उत्पादन 342,435 टन (85 लाख बैग) अनुमानित है, जबकि पिछले वर्ष 352,316 टन हुआ था। यद्यपि कोविड महामारी की दूसरी लहर और उसके बाद लॉकडाउन के कारण माँग में कमी को लेकर चिंतायें हैं लेकिन फिलहाल जोरदार माँग के कारण कीमतों को मदद मिल रही है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2021)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!