शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोयाबीन की कीमतों में नरमी के कारण 1% की गिरावट - एसएमसी

विदेशी बाजारों और हाजिर बाजारों में नरमी के रुझान के कारण सोयाबीन वायदा (जनवरी) की कीमतें कल 1% की गिरावट के साथ बंद हुई।

20 दिसम्बर को सेबी द्वारा एनसीडीईएक्स को इंट्राडे में नये पोजिशन की अनुमति नहीं देने और कमोडिटीज के नये कॉन्टैंक्ट शुरू करने पर एक साल के लिए रोक दिया गया। सोयाबीन में केवल मौजूदा पोजिशन को पूरा करने की अनुमति होगी। चालू रबी बुवाई के मौसम में गेहूँ, दलहन और मोटे पोषक अनाज का रकबा अभी कम है, लेकिन तिलहन का रकबा पिछले साल की तुलना में लगभग 22% बढ़ा है। सोपा के अनुसार, अक्टूबर-नवंबर के दौरान सोयाबीन की आवक पिछले साल के 37 लाख टन की तुलना में 29 लाख टन रही है जबकि समान अवधि में सोयामील निर्यात वर्ष-दर-वर्ष 38% घटकर 10.4 लाख टन रह गयी है। यूएसडीए की नवंबर की मासिक रिपोर्ट के अनुसार भारत में सोयाबीन का उत्पादन माह-दर-माह 8% बढ़कर 11.9 मिलियन टन हुआ है, जो दिसंबर में अपरिवर्तित है। खाद्य तेल की कीमतें भी गिरावट के साथ बंद हुईं। दो हफ्ते के उच्च स्तर से मुनाफावसूली के कारण मलेशियाई पॉम तेल वायदा की कीमतों में कल गिरावट हुई है।

डालियान में सोया तेल और पॉम तेल की कीमतों में 0.75%-0.93% की गिरावट हुई। अमेरिकी सोयाबीन तेल की कीमतों में 0.44% की गिरावट हुई है। एक्सचेंज के सर्कुलर के अनुसार मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए नए पोजिशन की अनुमति नहीं दी है। सरकार ने दिसंबर 2022 तक एक अन्य साल के लिए बिना लाइसेंस के रिफाइंड पॉम तेल आयात करने की अनुमति दी जिसका उद्देश्य घरेलू आपूर्ति बढ़ाना और खाद्य तेलों की कीमतों में कमी लाना है। सरकार ने रिफाइंड पॉम तेल पर मूल सीमा शुल्क को 17.5 फीसदी से घटाकर 12.5 फीसदी कर दिया है। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!