शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड के नये सीईओ बने मोहित भाटिया

बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड ने मोहित भाटिया को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति मंगलवार, 4 अक्तूबर से प्रभावी है। इससे पहले वे केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी के साथ बतौर बिक्री और विपणन प्रमुख (सेल्स-मार्केटिंग हेड) जुड़े थे।

उनके कार्यकाल के दौरान फंड हाउस की प्रबंधन अधीन सम्पत्ति (एयूएम) 50,000 करोड़ रुपये तक पहुँच गयी थी। केनरा रोबेको में आने से पहले वे फ्रैंकलिन टेम्पलटन एएमसी में खुदरा सलाहकार सेवाओं के प्रमुख रहे थे। इससे पहले वे ऐक्सिस बैंक में वे जोनल हेड वेल्थ – उत्तर भारत रहे। डीएसपी मेरिल लिंच इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स में उन्होंने प्रमुख, उत्तर भारत और बाद में समूचे भारत के बैंकिंग चैनल प्रमुख का भी कार्यभार संभाला। उनके 26 साल लंबे कार्यकाल में वे एलायंस कैपिटल एएमसी में भी रहे।
मोहित भाटिया मैकेनिकल इंजीनियरिंग से स्नातक और गुरुग्राम के मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट से एमबीए हैं। बैंक ऑफ इंडिया इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट कंपनी का जुलाई से सितंबर तिमाही के बीच औसत एयूएम 3054.36 करोड़ रुपये रहा है। यह बैंक ऑफ इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है।
(शेयर मंथन, 06 अक्तूबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!