शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मोतीलाल ओसवाल के मोस्ट फोकस्ड मल्टीकैप 35 फंड का एनएफओ (NFO)

मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने मोस्ट फोकस्ड मल्टीकैप 35 फंड (MOSt Focused Muticap 35 Fund) पेश किया है, जिसका एनएफओ (NFO) 17 अप्रैल को बंद हो रहा है।

इसका उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्रों और अलग-अलग तरह की बाजार पूँजी वाले अधिकतम 35 शेयरों में या इक्विटी-आधारित प्रपत्रों में निवेश करके लंबी अवधि में पूँजीगत लाभ कमाना है। इस फंड में न्यूनतम निवेश 5,000 रुपये का है। यह खुली अवधि की योजना है, यानी इसमें एनएवी के आधार पर निवेशक कभी भी यूनिटें खरीद-बेच सकेंगे। लेकिन इसका एनएफओ 17 अप्रैल तक ही खुला है। 

इसके फंड मैनेजर ताहेर बादशाह और अभिरूप मुखर्जी हैं। ताहेर बादशाह इस स्कीम के इक्विटी निवेश का प्रबंधन करेंगे, जबकि अभिरूप मुखर्जी ऋण बाजार में इसके निवेश को सँभालेंगे। इस योजना में न्यूनतम 65% और अधिकतम 100% निवेश इक्विटी में किया जायेगा।

इस योजना में दो प्लान हैं, रेगुलर (किसी वितरक के माध्यम से) और डायरेक्ट (सीधे फंड से)। दोनों प्लान में ग्रोथ और डिविडेंड के विकल्प हैं। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!