शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा म्यूचुअल फंड (Tata Mutual Fund) करेगा दो योजनाओं का विलय

टाटा म्यूचुअल फंड (Tata Mutual Fund), टाटा डिविडेंड यील्ड फंड (Tata Dividend Yield Fund) का टाटा इक्विटी अपॉर्च्युनिटीज फंड (Tata Equity Opportunities Fund) के साथ विलय करने जा रहा है।

साथ ही यह टाटा गिल्ट मिड टर्म फंड (Tata Gilt Mid Term Fund) का भी टाटा गिल्ट सिक्योरिटीज फंड (Tata Gilt Securities Fund) के साथ विलय करेगा। यह दोनों विलय योजनाएँ 01 जून से प्रभाव में आयेंगी। टाटा म्यूचुअल फंड यह बदलाव बाजार नियामक सेबी (SEBI) द्वारा म्यूचुअल फंडों के वर्गीकरण के संबंध में जारी किये गये नये नियमों के कारण कर करने जा रहा है।
टाटा डिविडेंड यील्ड फंड के टाटा इक्विटी अपॉर्च्युनिटीज फंड के साथ विलय के बाद नयी योजना का नाम टाटा लार्ज ऐंड मिड कैप फंड (Tata Large & Mid Cap Fund) होगा और टाटा डिविडेंड यील्ड फंड के इकाईधारक नयी योजना के इकाईधारक बन जायेंगे। इस समय ये दोनों मल्टीकैप योजनाएँ हैं, मगर नयी योजना सेबी द्वारा गठित एक नयी लार्ज ऐंड मिडकैप फंड योजना होगी।
वहीं टाटा गिल्ट मिड टर्म फंड के टाटा गिल्ट सिक्योरिटीज फंड के साथ विलय क स्थिति में इसका नाम नहीं बदला जायेगा, क्योंकि दोनों योजनाएँ मुख्य रूप से सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश कर रही हैं। इनके विलय के बाद टाटा गिल्ट मिड टर्म फंड के इकाईधारक टाटा गिल्ट सिक्योरिटीज फंड के इकाईधारक होंगे। (शेयर मंथन, 03 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!