शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वैश्विक संकेतों से घरेलू बाजार पर दबाव : विजय चोपड़ा (Vijay Chopra)

भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5520-5630 के बीच रह सकता है।

वैश्विक संकेतों की वजह से घरेलू बाजार पर दबाव पड़ता दिख रहा है। आने वाले दिनों में निफ्टी 5500 से लेकर 5450 तक जा सकता है।
मुझे तेल-गैस और बैंक कमजोर नजर आ रहे हैं। हालाँकि दवा क्षेत्र ठीक लग रहा है। छोटी अवधि के लिए भारती एयरटेल और आईटीसी में खरीदारी की जा सकती है। भारती एयरटेल को मौजूदा भाव पर खरीद कर 330 रुपये का लक्ष्य रखें, जबकि घाटा काटने का स्तर 330 रुपये का है। आईटीसी को 282-283 रुपये का लक्ष्य के साथ मौजूदा स्तर पर खरीदें। इसमें घाटा काटने का स्तर 270 रुपये है। विजय चोपड़ा, हेड (पार्टनर नेटवर्क्स), फुलर्टन सिक्योरिटीज (Vijay Chopra, Head - Partner Networks, Fullerton Securities)
(शेयर मंथन, 19 नवंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!