शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) को 5960 पर मजबूत समर्थन : विजय चोपड़ा (Vijay Chopra)

भारतीय शेयर बाजार आज सीमित दायरे में नजर आ रहा है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 6000-6100 के बीच रह सकता है।

मेरा मानना है कि अगर निफ्टी 6000 के नीचे जाता है, तो इसे 5960 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। मुझे निफ्टी 5800 के नीचे जाते नहीं दिख रहा है।
अभी नतीजों का मौसम चल रहा है, इसलिए चुनिंदा कंपनियों के शेयरों पर नजर रखना अच्छी रणनीति होगी। अगर खास शेयरों की बात करें, तो महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस, मैरिको, एलआईसी हाउसिंग और सिप्ला अच्छे दिख रहे हैं। निवेशकों को सलाह है कि ल्युपिन और ग्लेनमार्क के शेयरों में छोटी अवधि के लिहाज से खरीदारी की जा सकती है। विजय चोपड़ा, हेड (पार्टनर नेटवर्क्स), फुलर्टन सिक्योरिटीज (Vijay Chopra, Head - Partner Networks, Fullerton Securities)
(शेयर मंथन, 01 फरवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!