शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मार्च निफ्टी (Nifty) निपटेगा 5700-5800 के दायरे में : विजय चोपड़ा (Vijay Chopra)

सकारात्मक वैश्विक संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार आज मजबूत नजर आ रहा है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 5640-5740 के बीच रह सकता है।
यह हफ्ता वायदा कारोबार के निपटान का है। मेरा मानना है कि मार्च निफ्टी का निपटान 5700-5800 के दायरे में हो सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज से तेल-गैस ठीक नजर आ रहा है। अगर खास शेयरों की बात करें, तो कैर्न इंडिया, ओएनजीसी, बीपीसीएल, इंडियन ऑयल, एचपीसीएल, मैक डॉवल और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा निवेश के लिहाज से अच्छे दिख रहे हैं। विजय चोपड़ा, हेड (पार्टनर नेटवर्क्स), फुलर्टन सिक्योरिटीज (Vijay Chopra, Head - Partner Networks, Fullerton Securities)
(शेयर मंथन, 25 मार्च 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!