शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) के नतीजों पर घरेलू बाजार की नजर : विजय चोपड़ा (Vijay Chopra)

भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में नजर आ रहा है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 6120-6250 के बीच रह सकता है।
आने वाले समय में निफ्टी का दायरा 6050-6480 रह सकता है। मेरा कहना है कि घरेलू बाजार की नजर आईआईपी और महँगाई दर के आँकड़ों पर लगी हुई है। सब्जियों के दामों में कमी आने से मुझे लगता है कि खाने-पीने की चीजों की महँगाई दर के आँकड़ों में कमी आ सकती है। यह बाजार के लिए अच्छी खबर होगी। इस हफ्ते इन्फोसिस के नतीजे आने वाले हैं। इन्फोसिस अपने तिमाही नतीजों में अगली तिमाही के बारे में किस तरह के अनुमान सामने रखती हैं। इस पर बाजार की दृष्टि लगी हुई है। मुझे इन्फोसिस के नतीजे ठीक आने की उम्मीद दिख रही है। नतीजों के बाद जिनके पास इन्फोसिस के शेयर हैं, वे 3750-3800 रुपये के स्तरों पर मुनाफावसूली कर सकते हैं।
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी ठीक नजर आ रहा है। इसके अलावा दवा क्षेत्र कुछ शेयर मजबूत दिख रहे हैं। अगर खास शेयरों की बात करें, तो निवेशक रैनबैक्सी लेबोरेटरीज और अबान ऑफशोर के शेयरों में लंबी अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। विजय चोपड़ा, निवेश सलाहकार (Vijay Chopra, Investment Advisor)
(शेयर मंथन, 08 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!