शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मार्च निफ्टी (Nifty) निपटेगा 6400-6500 के दायरे में : विजय चोपड़ा (Vijay Chopra)

भारतीय शेयर बाजार अभी कमजोर दिख रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6450-6550 का रह सकता है।

मेरा कहना है कि आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। अगले हफ्ते मार्च वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि मार्च निफ्टी का निपटान 6400-6500 के दायरे में हो सकता है।

क्षेत्रों के लिहाज से दवा, एफएमसीजी और बैंक ठीक नजर आ रहे हैं। अगर खास शेयरों की बात करें, तो निवेशक फिनोलेक्स केबल्स और डाबर इंडिया के शेयरों में लंबी अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। विजय चोपड़ा, निवेश सलाहकार (Vijay Chopra, Investment Advisor)

(शेयर मंथन, 20 मार्च 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!