शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीवन बीमा की पहुँच बढ़ाने के लिए नया अभियान

हाल के वर्षों में जीवन बीमा कारोबार में तेज बढ़ोतरी के बावजूद अब तक जीवन बीमा की पहुँच केवल 3.2% लोगों तक ही हो पायी है।
जीवन बीमा कंपनियों की संस्था लाइफ इन्श्योरेंस काउंसिल ने अब ग्राहकों पर केंद्रित नये प्रयासों के जरिये यह पहुँच साल 2020 तक बढ़ा कर 5% करने का लक्ष्य रखा है। अभी जीवन बीमा सघनता केवल 43% है, यानी केवल इतने ही स्थानों तक ये सेवाएँ उपलब्ध हैं। काउंसिल का लक्ष्य है कि इसे साल 2020 तक बढ़ा कर 100% कर दिया जाये, यानी जीवन बीमा सेवाएँ देश में सभी जगहों पर उपलब्ध हों। काउंसिल के महासचिव वी. मणिक्कम ने बताया कि जीवन बीमा क्षेत्र अपने इन प्रयासों के तहत वित्तीय साक्षरता बढ़ाने, जरूरत-आधारित सेवाओं की उपलब्धता और ग्राहकों की शिकायतों के प्रभावी निदान पर जोर देगा।
मैक्स लाइफ इन्श्योरेंस के सीईओ और एमडी राजेश सूद ने बताया कि लाइफ इन्श्योरेंस काउंसिल की ओर से इसके लिए देशव्यापी अभियान चलाने की योजना है। इस अभियान के तहत कंपनियाँ अपने कर्मचारियों को और अधिक प्रशिक्षित करेंगी। इसके अलावा ग्राहक मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि साल 2012-13 में मृत्यु उपरांत 97% दावों का निपटारा किया गया। इस दौरान 56,564 करोड़ रुपये का भुगतान मृत्यु उपरांत दावों में किया गया। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख