शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा एआईए ने 41,000 से ज़्यादा सलाहकारों और उनके परिवारों को दी कोविड बीमा सुरक्षा

टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने कोविड की दूसरी लहर के दौरान 41,000 से अधिक सलाहकारों और उनके परिवारों के लिए अपने कोविड कवच बीमा कवर का विस्तार किया है।

इस पॉलिसी में सलाहकारों के साथ-साथ उनके पति या पत्नी और दो बच्चों (25 वर्ष की आयु तक) को बीमा सुरक्षा दी जाती है। कोविड-19 की वजह से अस्पताल में भर्ती होने पर 25,000 रुपये और होम केयर पैकेज के लिए 10,000 रुपये प्रतिपूर्ति के रूप में दिये जायेंगे। साथ ही कंपनी उन्हें टेलीमेडिसिन लाभ, स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देने वाले लेख, डॉक्टरों से परामर्श और दवा और डायग्नोस्टिक बुकिंग पर 20% की छूट के लाभ भी दे रही है, जिसके लिए टाटा एआईए ने प्रैक्टो के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा, कंपनी 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी सलाहकारों के टीकाकरण का खर्च भी देगी।
टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य वितरण अधिकारी (सीडीओ) वेंकी अय्यर ने इस बारे में कहा, 'समाज के लिए प्रतिबद्ध संगठन के रूप में, हम अपने उपभोक्ताओं, वितरण भागीदारों और कर्मचारियों का समर्थन करने की अपनी जिम्मेदारी के प्रति सचेत हैं। हमारे सभी हितधारकों को भावनात्मक, शारीरिक और वित्तीय रूप से स्वस्थ रखने के लिए हम लगातार प्रयासशील हैं। आज पूरी दुनिया बहुत ही कठिन दौर से गुज़र रही है। हम अपनी सभी पहलों के माध्यम से टाटा और एआईए समूहों के सिद्धांतों का पालन करने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं।' (शेयर मंथन, 25 जून 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!