शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

RBI Monetary Policy Key Highlights : साल की दूसरी छमाही में दिख सकती है ब्‍याज दरों में कटौती

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आज घोषिक मौद्रिक नीति (Monetary policy) अनुमानों के मुताबिक आयी है। इसमें यह देखना अहम है कि महँगाई दर 5% के नीचे कब आ पाती है, क्‍योंकि इसी से पता लगेगा कि केंद्रीय बैंक ब्‍याज दरें कब घटाना शुरू करेगा। ब्‍याज दरों में कटौती के बाद ही हमें बाजार में एक अलग तरह की रफ्तार देखने को मिलेगी।

मुझे लगता है कि इस साल की दूसरी छमाही में हमें ब्‍याज दरों में पहली कटौती द‍िख सकती है। सैम्‍को म्‍यूचुअल फंड के सीईओ विराज गांधी के विचार अधिक विस्‍तार से जानने के लिए देखें निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा के साथ उनकी यह बातचीत।

(शेयर मंथन, 08 जून 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!