शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा बाजार में मजबूती का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है। डॉलर के कमजोर होने और उत्तर कोरिया को लेकर तनाव के कारण सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी होने से कीमतों को मदद मिल सकती है।

रुपये के कारोबार से कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 28,900-29,300 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है, जबकि चांदी की कीमतें 38,600-39,200 रुपये के दायरें में कारोबार कर सकती है। डॉलर के कमजोर होने और विश्व स्तर पर कई देशों में राजनीतिक अनिश्चितता के कारण कोमेक्स में सोने की कीमतें मई महीने के उच्च स्तर पर कारोबार कर रही है और 2010 के बाद इस वर्ष सबसे अच्छे प्रदर्शन की ओर अग्रेसर है। इस वर्ष डॉलर इंडेक्स लगभग 9% से अधिक कम हुआ है और 2003 के बाद सबसे अधिक गिरावट की ओर अग्रसर है। इस कारण सोने की कीमतें दिसंबर के मध्य में दर्ज 1,235 डॉलर के स्तर से लगभग 5% की बढ़त दर्ज की है। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!