शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा में मजबूती की उम्मीद - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है। अमेरिकी नॉन फॉर्म पेरोल के आँकड़ों के कारोबार से कीमतों को दिशा मिल सकती है।

घरेलू बाजार में रुपये के कारोबार से सोने की कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 30,200-30,600 रुपये और चांदी की कीमतें 39,000-39,600 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अमेरिकी रोजगार के आँकड़ों से पहले सोने की कीमतों में आज नरमी है। नॉन फॉर्म पेरोल दिसंबर के 1,48,000 की तुलना में जनवरी में 1,80,000 बढ़ सकता है। रोजगार के अनुमान से बेहतर आँकड़ों, कम बेरोजगारी और अधिक मजदूरी अर्थव्यवस्था में मजबूती के संकेत दिये गये थे जो अंतत: डॉलर को मजबूत कर सकती है। फेड की पिछली बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नही हुआ था लेकिन मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी के संकेत दिये गये थे जिससे ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना है। 2017 में चीन में सोने की खपत पिछले वर्ष की तुलना में 9.41% बढ़कर 1,089 टन हो गयी है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!