शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा में बढ़त की उम्मीद - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के बढ़त के साथ खुलने की संभावना है।
विश्व शेयर बाजारों में गिरावट के बाद निचले स्तर पर शॉर्ट कवरिंग (जवाबी खरीद) हो सकती है। अमेरिकी डॉलर के कारोबार से कीमतों को दिशा मिल सकती है। घरेलू बाजार में रुपये के कारोबार से सोने की कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 29,900-30,300 रुपये और चांदी की कीमतें 37,600-38,200 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। विश्व शेयर बाजारों में गिरावट के बाद सुरक्षित निवेश के लिए सोने की खरीदारी के करण आज सोने की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है. लेकिन अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना से डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने की कीमतों में बढ़त सीमित है। अमेरिकी बांड यील्ड में बढ़ोतरी को लेकर चिंता के कारण कल वॉल स्ट्रीट में तेज गिरावट के बाद आज एशियाई शेयर बाजारों में भी गिरावट हुई है। इस बीच बैंक ऑफ इंग्लैंड ने कहा है कि वह जल्दी ही ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकती है। (शेयर मेंथन, 09 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!