शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा में तेज शुरुआत की उम्मीद - एसएमसी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के रुझान पर सर्राफा की कीमतों के बढ़त के साथ खुलने की संभावना हैं।
सोने की कीमतें 30,600 रुपये और चांदी की कीमतों में 39,000 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। डॉलर पर बिकवाली के दबाव और यूरो के सेंटीमेंट में सुधार होने के कारण भी सर्राफा को मदद मिल सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा एल्युमीनियम और स्टील पर आयात शुल्क लगाने के फैसले के बाद विश्व स्तर पर व्यापार युद्ध की आशंका से डॉलर के कमजोर होने के कारण आज सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। एशियाई शेयर बाजारों में लगभग ढ़ाई वर्ष के निचले स्तर पर कारोबार हो रहा है। विश्व स्तर पर व्यापार युद्ध की आशंका से येन में सुरक्षित निवेश के लिए माँग हुई है। जबकि यूरो में भी बढ़त दर्ज की गयी है। एल्युमीनियम और स्टील पर आयात शुल्क लगाने के फैसले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि व्यापार युद्ध अच्छा होता है और जीतना आसान होता है अब प्रतिद्वन्द्वी देशों द्वारा जवाबी कार्रवाई की संभावना है। (शेयर मंथन, 5 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!