शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा में हो सकती है वृद्धि - एसएमसी

विश्व बाजार में उछाल के कारण सर्राफा की कीमतों के बढ़त के साथ खुलने की संभावना है।
निवेशकों को आज फेडरल रिजर्व बैठक के फैसले का इंतजार है जिसमें अमेरिकी ब्याज दरों में कम से कम 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की संभावना है। एमसीएक्स में सोने की कीमतों में 30,150 रुपये पर सहारे के साथ 30,600 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। जबकि चांदी की कीमतों में 38,000 रुपये पर सहारे के साथ 38,600 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। डॉलर के कमजोर होने से आज सोने की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। फेडरल रिजर्व की आज समाप्त होने वाली बैठक में इस वर्ष में पहली बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी किये जाने की संभावना है।
दूसरी ओर विश्व के प्रमुख नेताओं ने अमेरिकी संरक्षणवादी नीति का विरोध करते हुए संवाद के जरिये विवादों को सुलझाने का आग्रह किया है, लेकिन व्यापार युद्ध की संभावना को टालने में असफल रहे हैं। ट्रंप प्रशासन द्वारा आगामी शुक्रवार को चीन आयात पर 60 बिलियन डॉलर का नया टैरिफ लगाये जाने की संभावना है। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!