शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा में हो सकती है बढ़त - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के बढ़त के साथ खुलने की संभावना है।
चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध को लेकर बढ़ते तनाव से सुरक्षित निवेशक के लिए खरीदारी के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है। लेकिन उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली से इंकार नही किया जा सकता है। एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 30,800 पर सहारा रह सकता है, जबकि चांदी की कीमतों को 38,700 पर सहारा रहने की संभावना है। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध को लेकर बढ़ते तनाव से सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी के कारण कल सोने की कीमतों में 1% से अधिक की बढ़ोतरी के बाद आज भी बढ़त देखी जा रही है। चीन के सामानों के आयात पर अमेरिकी टैरिफ के जवाब में चीन ने 128 अमेरिकी उत्पदों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। चीन की इस जवाबी कर्रावाई के बाद निवेशकों ने एशियाई शेयर बाजारों में बिकवाली की, जबकि सुरक्षित निवेशक के येन की खरीदारी की है। अमेरिका ने चीन पर वैश्विक बाजार में गड़बड़ी फैलाने आरोप लगाया है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!